विद्या भारती‘ अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विश्व का सबसे बड़ा अशासकीय शिक्षण संस्थान है जो सम्पूर्ण भारत वर्ष सहित विदेशों में लगभग 30,000 विद्यालयों को संचालित करता है । इन्हीं में से एक सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय शिवपुरी में स्थित है। यह प्राचीन गुरूकुल का एक परिष्करण है। यहाँ शारीरिक, मानसिक प्राणिक, बौद्धिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास अर्थात बालक के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर आधुनिक शिक्षा दी जाती है|

विशेषताएँ –

● 5वीं से 12वीं तक (संख्या-गणित, विज्ञान, कृषि एवं वाणिज्य) तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण व्यवस्था।

● कोचिंग सुविधा, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास।

● छात्रों के रहने के लिये सर्व सुविधायुक्त छात्रावास की व्यवस्था।

● इंटरनेट सुविधा सहित अत्याधुनिक कम्प्यूटर लैब एवं सम्पूर्ण परिसर Wi-Fi ZONE

● वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु अटल टिंकering लैब (ATL) एवं अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं एवं कार्यशालाएं।

● पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन की सुविधा।

● विशाल खेल मैदान (जूडो, नेटबॉल, खो-खो, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, रग्बी, टारगेट बॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती, योग, कबड्डी, 400 मी. रनिंग ट्रैक, ओपन जिम एवं फील्ड आर्चरी के पृथक-पृथक मैदान)

● भारतीय संस्कृति अनुसार नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिये परिसर के देवालय में नित्य हवन एवं पूजन।

● सम्पूर्ण आधुनिक वाद्य यंत्रों से सुसज्जित वृहद संगीत कक्षा।

● भारतीय नस्ल की गायों के पौष्टिक दूध की व्यवस्था।

● प्राथमिक चिकित्सा सुविधा हेतु चिकित्सालय।

● NCC जूनियर डिविजन की इकाई संचालित।